{"_id":"691df55cfcfc4ea8bb0c839a","slug":"three-storey-house-burnt-to-ashes-loss-worth-lakhs-chamba-news-c-399-1-sml1046-391099-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
Wed, 19 Nov 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कीड़ी में मकान में लगी आग से उठती लपटें।संवाद
साहो/चंबा। ग्राम पंचायत कीड़ी के मंडोलू गांव में पुन्नी देवी पत्नी दिवंगत प्रभो का तीन मंजिला लकड़ी का मकान बुधवार शाम जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि घर के भीतर रखे आभूषण, खाद्य सामग्री, कपड़े, राशन सहित अन्य सभी सामान स्वाह हो गए। इससे पीड़िता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 2 बजे मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लपटें बढ़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत महिला को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुन्नी देवी अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल हुईं। वहीं, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मकान के निचले तल पर बंधे मवेशियों को खोलकर सुरक्षित बाहर निकाला।
ग्रामीण खाली बर्तनों और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। चंबा मुख्यालय से फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, प्रचंड आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को राख में बदल दिया। अपना घर जलता देख पीड़िता पुन्नी देवी फफक-फफककर रो पड़ीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।
सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रियांशु खाती समेत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, मौके पर पहुंचे सदर विधायक नीरज नैयर और पूर्व विधायक पवन नैयर ने प्रभावित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।