{"_id":"61ffce0e0428204af86d32ca","slug":"three-storey-house-burnt-in-thandal-of-pangi-chamba-news-sml3987494127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के थांदल गांव में तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आने से राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के थांदल गांव में तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आने से राख
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के थांदल में जुकारू उत्सव की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। शनिवार रात देखते ही देखते तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है।
गनीमत रही कि परिवार सुरक्षित बच गया। गांव वालों ने बर्फ फेंक कर मकान में लगी आग को बुझाया। लेकिन जब तक आग बुझी तब तक सब राख हो चुका था। परिवार को रात काटने के लिए रिश्तेदार के घर में शरण लेनी पड़ी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए भेजा है। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में मान सिंह पुत्र सूरज भान शनिवार रात को बेटी के साथ खाना खाकर सोने चला गया। रात 11 बजे वह अचानक शौच करने के लिए उठा। जैसे ही वह कमरे के बाहर निकला तो उसकी नजर मकान में लगी आग पर पड़ी। उसने तुरंत बेटी को कमरे से बाहर निकाला। ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पूरा गांव इकट्ठा हो गया। गांव वालों ने आग को बुझाने के लिए बाल्टियों में बर्फ भरकर फेंकना शुरू किया। किलाड़ से पुर्थी तक सड़क बर्फबारी से बंद है। इसलिए वहां से मदद नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने सूझबूझ से मकान में लगी आग को बुझाकर अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। लेकिन प्रभावित परिवार मकान में रखे राशन समेत अन्य जरूरी सामान को नहीं बचा पाया।
एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने बताया कि उपरोक्त गांव में मकान में आग की घटना की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार की प्रशासन हर संभव मदद करेगा। साथ ही नुकसान रिपोर्ट के आधार पर राहत राशि दी जाएगी।