{"_id":"657b35f9065eb7de1a0f73d6","slug":"three-rooms-of-government-house-one-cow-shed-burnt-to-ashes-in-fire-chamba-news-c-88-1-ssml1006-14331-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आग से सरकारी आवास के तीन कमरे, एक गोशाला जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आग से सरकारी आवास के तीन कमरे, एक गोशाला जलकर राख
Thu, 14 Dec 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा के ग्रीनको बुदिल पौजेक्ट पावर हाउस साईट के आवासीय भवन पर लगी आग से उठती लपटें और धुंऐ का ग
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के आवास और चौबिया पंचायत के सेरकाओ गांव में दो मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई।
गनीमत रही कि आग की दोनों घटनाओं में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। कर्मचारियों के आवास के तीन कमरे और दोमंजिला गोशाला आग की भेंट चढ़ गई है। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग की तरफ से नुकसान को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अग्निकांड की घटना वीरवार शाम करीब 4:00 बजे हुई।बुद्धिल ग्रीनको पावर प्रोजेक्ट की पावर हाउस साइट के पास बने कर्मचारी आवास में अचानक आग भड़क गई।
आग लगते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही ही खड़ामुख से दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आवास में लगी आग पर काबू पाया। तीन कमरे आग की घटना में जलकर राख हो गए। अन्य कमरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
चौबिया पंचायत के सेरकाओ गांव में जैसी राम की गोशाला में अचानक आग भड़क गई। निचली मंजिल में मवेशी तो ऊपरी मंजिल में मवेशियों का चारा रखा था। यह आग की चपेट में आने से जल गया। गोशाला में बंधे मवेशी सुरक्षित निकाल लिए गए। पंचायत प्रधान बाला ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को मवेशियों के चारे के लिए सहायता राशि दी जाए। पावर प्रोजेक्ट निर्माण करने वाली कंपनी के उप महाप्रबंधक उत्तम ने बताया कि अचानक कर्मचारियों के आवास में आग लग गई। इसे बुझाने के लिए कर्मचारियों ने भी प्रयास किया। इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
--