फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three road built in salooni rigion woth 45 lekhs

विकास खंड सलूणी में 45 लाख से बनेंगे तीन नए लिंक मार्ग

Sun, 06 Oct 2019 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
three road built in salooni rigion woth 45 lekhs
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में 45 लाख रुपये से तीन नई सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए लोनिवि के पास धनराशि भी पहुंच गई है। तीन नए संपर्क मार्गों के बनने से एक दर्जन गांव में रहने वाली सैकड़ों लोगों की आबादी को लाभ मिलेगा। इसमें चांदल से शलयुंड, अटालू से देवगाह-एक और परोह से झड़वा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग बनने से लोगों को जहां पैदल चलने से निजात मिलेगी, वहीं गांवों में बीमार होने वाले व्यक्ति को एंबुलेंस सेवा का लाभ भी मिल पाएगा। इसके अलावा घर निर्माण के सामान को गांव तक पहुंचाने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी होगी। लोग वाहनों में गृह निर्माण सामग्री गांव तक पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य विद्या देवी, राजेश कुमार, रतो देवी, कौशल्या देवी और ग्रामीण रेशमा, सूरज शर्मा, देसराज, प्रेम सिंह ठाकुर, चमन सिंह और धर्म सिंह ने बताया कि संपर्क मार्गों को बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से सरकार और विभाग से मांग कर रहे थे। इसके लिए लोगों ने कई बार सरकार और विभाग को ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सड़कों के बनने की खबर से लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने लोनिवि का संपर्क मार्ग बनाने के लिए आभार जताया है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है। धनराशि भी विभाग के खाते में जमा हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed