फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three people attacked a person who went to graze buffaloes with sticks

Chamba News: भैंसें चराने गए व्यक्ति पर तीन लोगों ने कर दिया डंडों से हमला

Mon, 02 Sep 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three people attacked a person who went to graze buffaloes with sticks
चुराह (चंबा)। ज्युरी धार में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से डंडों से पीट दिया। घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे उपचार देने के बाद जरूरी टेस्ट के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा है। यहां टेस्ट करवाने के बाद घायल अपना इलाज करवा रहा है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जमालदीन निवासी गांव सलेरा डाकघर चरड़ा ने बताया कि वह 24 अगस्त को जब अपनी भैंसों को चराने के लिए ज्युरी धार गया था। उसी दौरान वहां पर फते मोहम्मद और उनके दो लड़कों ने उसकी भैंसों पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे-तैसे कर उसने खुद को बचाया और वहां से भागकर जान बचाई। इसके बाद अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। साथ ही अपनी जांच को भी जारी रखा। अब पुलिस तीनों आरोपियों को थाने में तलब करने की तैयारी में है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed