{"_id":"695d3d5abf783565b205a21e","slug":"three-months-have-passed-but-the-police-have-not-been-able-to-trace-the-missing-girl-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171298-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन महीने बीते, लापता युवती तक नहीं पहुंच पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन महीने बीते, लापता युवती तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
Tue, 06 Jan 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। तीन महीने बीतने के बाद भी बालू से लापता हुई युवती तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ वह शिक्षक ही लगा है, जिसके साथ नूरपुर में आखिरी बार उस युवती को देखा गया था। उसे गिरफ्तार करके पुलिस उससे पूछताछ भी कर चुकी है। उसके परिजनों और लापता की सहेलियों से भी पूछताछ हो चुकी है। इन सबके बावजूद पुलिस अभी तक लापता युवती को तलाश करने में कामयाब नहीं हो पाई है। पुलिस को जहां-जहां पर युवती के मिलने की संभावना थी, वहां पर भी सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं। चमेरा जलाश्य के भीतर गोताखोर की मदद लेकर तलाश की गई, लेकिन, युवती का कोई सुराग उन्हें नहीं मिला।
पठानकोट में जाकर भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस के लिए इस पहेली को सुलझाना मुश्किल हो गया है। परिजन अपनी बेटी को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इतना तक बोल दिया था कि उन्हें जिंदा या मुर्दा अपनी बेटी को देखना है। इसके लिए जिला मुख्यालय में वे चक्का जाम भी कर चुके हैं। अब पुलिस कब तक उस युवती को तलाश कर पाती है, इसको लेकर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता को तलाश करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।