फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three death due to corona in chamba

कोरोना संक्रमण से चंबा मेंतीन मरीजों की मौत

Sat, 21 Nov 2020 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
three death due to corona in chamba
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण से एक साथ तीन मरीजों की मौत हो गई है। अचानक एक साथ तीन मरीजों की मौत से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मरने वाले तीन मरीजों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

एक मरीज ने डीसीएच टांडा, एक ने डीसीएच चंबा और एक मरीज ने होम आइसोलेशन के दौरान दम तोड़ा है। जिले में तीन मौतें होने के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 29 पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से चंबा में कोरोना संक्रमण घातक होता जा रहा है। रोजाना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ रही है। इसके साथ कोरोना मरीजों के मरने की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भलेई की रहने वाली 80 वर्षीय महिला 17 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे उपचार के लिए डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया था। 18 नवंबर को महिला की हालत को देखते हुए उसे डीसीएच टांडा रेफर कर दिया गया। महिला कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और किडनी की बीमारी से भी ग्रसित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया। दूसरे मामले में बाथरी के सुदाई गांव के रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति को 18 नवंबर को डीसीएचसी डलहौजी में भर्ती किया गया था। कोरोना संक्रमण के साथ व्यक्ति को बीपी और शुगर की बीमारी थी। मरीज का ऑक्सीजन लेवल ठीक नहीं हो रहा था।
इसके चलते मरीज को डीसीएच चंबा भेज दिया गया। मगर यहां पर शनिवार सुबह मरीज ने आखिरी सांस ली। तीसरे मामले में राजपुरा के धार गांव के 77 वर्षीय व्यक्ति ने होम आइसोलेशन के दौरान घर पर ही दम तोड़ दिया है। 18 नवंबर को व्यक्ति का सैंपल एकत्रित करके जांच को पीसीआर लैब में भेजा गया था। इसी दिन देर रात व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 19 को उसकी सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed