Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three accused arrested with Chitta and Charas in two cases in Sihunta

Chamba News: सिहुंता में दो मामलों में चिट्टा और चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with Chitta and Charas in two cases in Sihunta
चंबा। सिहुंता क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिहुंता पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चिट्टा और चरस बरामद की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 6:20 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पातका क्षेत्र में स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दो युवकों के कब्जे से 3.05 ग्राम चिट्टा और 3.1 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (25) निवासी गांव कामला, डाकघर गरनोटा और राकेश कुमार (29) निवासी गांव डेंठा, डाकघर समोट, तहसील सिहुंता, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शाम करीब 7:50 बजे पुलिस ने मोरठू लिंक रोड पर एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार (33) निवासी सिहुंता, जिला चंबा के रूप में हुई है। उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत साझा करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed