{"_id":"62375fb5f9643f7a0928b067","slug":"thousands-of-liters-of-water-flowing-daily-in-paddar-maidan-chamba-news-sml403112033","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्दर मैदान में रोजाना व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी, विभाग ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्दर मैदान में रोजाना व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी, विभाग ने नहीं ली सुध
विज्ञापन
बनीखेत पद्दर मैदान के पास पेयजल पाइप से लीक होकर व्यर्थ बहता पानी।
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बनीखेत के पद्दर मैदान में जल शक्ति विभाग लापरवाह बना हुआ है। मैदान के समीप जहां लाइन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है वहीं, विभागीय कर्मी लिफाफे बांधकर ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर पाइप की लीकेज को भी ढंग से दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
पद्दर मैदान में जल शक्ति विभाग ने पानी की सप्लाई देने के लिए मोटर लगाई है। इससे पानी लिफ्ट करके बनीखेत के वार्ड 5 और 6 के लोगों को सप्लाई दी जाती है। कई दिनों से लाइन लीक होने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बर्बाद हो रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि विभागीय कर्मचारी लीकेज को दुरुस्त नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण संदीप अरोड़ा, कुलदीप कुमार, व्यास देव, राकेश कुमार, राजकुमार ने बताया कि पद्दर मैदान के साथ जल विभाग की पाइप लाइन काफी दिनों से लीक हो रही है। इससे उनके घरों में पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं हो रही हे। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जाए।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होने कहा कि जल्द ही लीकेज को दुरुस्त करने के लिए फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि पानी व्यर्थ में न बहे।