फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thoughts shared with youth about millets

Chamba News: मोटे अनाज के बारे में युवाओं से साझा किए विचार

Mon, 04 Mar 2024 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Thoughts shared with youth about millets
चंबा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय आसपड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का जनजातीय भवन बालू में आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जबकि, महाविद्यालय तेलका के प्राचार्य उपेंद्र गुप्ता विशेषातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम आस पड़ोस के युवाओं की सांसद का आयोजन नेहरू युवा केंद्र चंबा की ओर से करवाया जा रहा है। इसमें युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली कैसी रहती है, उन सब की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में विशेषातिथि उपेंद्र गुप्ता ने न्यू इंडिया नए नवाचार पर अपने विचार युवाओं के साथ साझा किए। प्राध्यापक अविनाश पॉल ने मोटे अनाज के बारे में युवाओं से विचार साझा किए।

जिला युवा अधिकारी द्वारा युवाओं को नियमित खेलकूद एवं व्यायाम करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यातिथि ने युवाओं को सदैव राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र हित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पहले मोटा अनाज गरीबों का अनाज समझा जाता था लेकिन अब समय बदल गया है। अब मोटा अनाज स्वस्थ व्यक्ति की गारंटी है। कार्यक्रम सहायक प्रोफेसर अंकिता धवन की देखरेख में हुआ। इस दौरान पक्ष तथा विपक्ष के बीच प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न सवाल उठाए गए जिनका मंत्रियों की भूमिका में बैठे युवाओं ने बेहतरीन तरीके से जवाब दिया। कुछ मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed