फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   those that disappear from the beets in the winter season

सर्दियों में बीटों से गायब रहने वाले वन रक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 13 Nov 2022 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
those that disappear from the beets in the winter season
चंबा। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के दौरान कोई भी वनरक्षक अपनी बीट छोड़कर फरलू नहीं मार पाएगा। ऐसा करने वाले वन रक्षकों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए सभी वन रक्षकों को सर्दी के मौसम में जंगलों में मुस्तैदी से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। क्योंकि सर्दियों में बर्फबारी होने पर अवैध शिकार और कटान बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारी भी लापरवाही करते हुए जंगलों का रुख नहीं करते। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग जंगलों में अवैध शिकार और देवदार के पेड़ों का अवैध कटान करते हैं, लेकिन इस बार सर्दियों में विभाग ने जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा करने को लेकर कमर कस ली है। वनमंडल चंबा के अधीन आने वाले सभी वन रक्षकों को वनमंडल अधिकारी की तरफ से सख्त आदेश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन भी कर दिया है। ये टीमें निरंतर जंगलों की सुरक्षा में कार्य करेंगी। संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी टीमों के सर्वेक्षण की रिपोर्ट रोजाना बनाकर संबंधित वनमंडलाधिकारी को भेजेंगे। इसके अलावा विभागीय अधिकारी भी समय-समय पर बीटों में जाकर कर्मचारियों की ड्यूटी का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विभाग ने जागरूक किया है कि वे सर्दियों में अवैध कटान या शिकार की सूचना उन्हें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्दियों में कोई भी वनरक्षक अपनी बीट छोड़ कर नहीं जाएगा। इसके लिए उन्हें आदेश जारी कर दिए गए हैं। अवैध कटान और शिकार पर वनरक्षक पूरी निगरानी रखेंगे। बीट से नदारद रहने वाले वन रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमित शर्मा, वनमंडल अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed