{"_id":"69764fa69b9059ee4b092b59","slug":"this-time-better-yield-and-best-size-is-expected-chamba-news-c-88-1-cmb1002-172923-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: इस बार बेहतर पैदावार और उत्तम आकार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: इस बार बेहतर पैदावार और उत्तम आकार की उम्मीद
Sun, 25 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले के ऊपरी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी ने सेब के बगीचों में नई उम्मीद जगाई है। बागवान देस राज, मोहन कुमार, चतरो राम, लोकिया नंद, दीवान चंद, भिंद्रो राम, जगदीश कुमार और कर्म चंद ने कहा कि बीते वर्ष मौसम की मार के कारण फसल निराशाजनक रही थी, लेकिन इस बार बेहतर पैदावार और उत्तम आकार के फल आने की उम्मीद है।
बागवानों के अनुसार इस बर्फबारी ने सेब के फूलों को आवश्यक ठंडक (चिलिंग ऑवर्स) प्रदान की, जिससे फूलों का विकास और फल आने की संभावना बेहतर हुई है।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद बगीचों में नमी पर्याप्त है और फूलों का विकास सही दिशा में जा रहा है। यदि मौसम अनुकूल बना रहा, तो इस साल फसल उत्पादन में सुधार और आर्थिक लाभ की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में करीब डेढ़ लाख बागवान हैं, जो अपनी फसलों पर पूरी तरह निर्भर हैं। बागवानों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल बना रहा तो इस साल फल की गुणवत्ता और दाम दोनों अच्छे होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
उद्यान विभाग की राय
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि जनवरी माह में हुई बर्फबारी सेब के बगीचों के लिए अच्छी है और नए पौधे लगाने के लिए भी लाभकारी साबित होगी। ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी से चिलिंग ऑवर्स पूरे हो गए हैं, जिससे इस साल की फसल उम्मीद से बेहतर आने की संभावना है।