{"_id":"66867ec66436ab29d305ce0b","slug":"this-is-the-right-time-farmers-should-plant-paddy-soon-dhiman-chamba-news-c-88-1-cmb1002-128392-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सही समय, किसान जल्द करें धान की रोपाई : धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये सही समय, किसान जल्द करें धान की रोपाई : धीमान
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह तक की जाती है रोपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश से खेतों में पानी इकट्ठा होने के बाद अब किसान धान की पनीरी लगाने में जुट गए हैं। विधानसभा क्षेत्र भटियात के कुछेक इलाकों में किसान धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिन से बिना बारिश से किसानों के खेत सूखे पड़े थे। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी। बीते तीन दिन से लगातार बारिश होने से खरगट, सिहुंता और धुलारा में किसानों ने बासमती धान की रोपाई करने में जुट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह से किसान धान की रोपाई करने में जुट जाते हैं। कई पहाड़ी क्षेत्रों में कूहलों में पानी होने के कारण किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है लेकिन, कई क्षेत्रों में किसान अभी भी बारिश पर ही निर्भर हैं। जब तक भारी बारिश से खेतों में पानी इकट्ठा नहीं होगा, तब तक धान की फसल नहीं लगाई जा सकेगी। किसानों मान सिंह, प्रताप, संतोष सिंह, किशन कुमार, रतन चंद, खेम राज आदि ने बताया कि बासमती धान का बाजार भाव अच्छा मिल जाए तो धान की खेती फायदेमंद है। कहा कि तापमान अधिक होने से धान की रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा था। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद कस्तूरी बासमती धान की रोपाई शुरू हो गई। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान का कहना है कि बारिश से खेतों में पानी इकट्ठा हो चुका है। किसान जल्द धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दें।