फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   They have been demanding since last ten years, till today the status of the school has not been increased.

Chamba News: दस साल से कर रहे मांग, आज दिन तक नहीं बढ़ पाया स्कूल का दर्जा

Sat, 19 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
They have been demanding since last ten years, till today the status of the school has not been increased.
चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार घर-द्वार बेहतर शिक्षा देने के दावे करती है, दूसरी ओर स्कूलों के दर्जे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुगला का है।
विज्ञापन

पिछले एक दशक से स्थानीय लोग स्कूल को स्तरोन्नत करने की मांग कर रहे हैं, मगर सरकार और विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में अमन कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमारी, अरुण कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार और ईश्वर सिंह आदि ने कहा कि यह स्कूल का काफी पुराना है। पिछले दस साल से वे स्कूल को माध्यमिक का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली बच्चों को माध्यमिक शिक्षा हासिल करने के लिए एक किलोमीटर दूर करियां और हरदासपुरा का रुख करना पड़ रहा है। मुख्य हाईवे होने के चलते उन्हें हर समय बच्चों की चिंता सताती रहती है। अभिभावकों ने बताया कि सरकार अगर स्कूल को स्तरोन्नत करती है तो इससे विद्यार्थियों को भी घर-द्वार शिक्षा मिलेगी। साथ ही अभिभावकों की चिंता भी खत्म हो जाएगी। अभी तक उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द मुगला स्कूल का दर्जा बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि अभिभावक इसके बारे में लिखित प्रस्ताव दें। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed