फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There will be no electricity crisis in two dozen panchayats including Khajjiar

खज्जियार समेत दो दर्जन पंचायतों में नहीं रहेगा बिजली का संकट

Fri, 27 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
There will be no electricity crisis in two dozen panchayats including Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार समेत आसपास की दो दर्जन पंचायतों के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं को अब बिजली की आंखमिचौनी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड की गेट के बणी नामक स्थान पर 8.20 करोड़ की राशि खर्च कर 33/11 केवी क्षमता के सब स्टेशन बनाने की योजना है। योजना के सिरे चढ़ते ही सब स्टेशन बनने से मैहला और चंबा ब्लॉक की दो दर्जन पंचायतों के सैकड़ों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भारी बारिश और अंधड़ के दौरान अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसे में विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत रठियार, बख्तपुर, बसोधन, मंगला और चंबा ब्लॉक के द्रम्मण, साच, खज्जियार, औड़ा, रिंडा, सिंग्गी आदि पंचायतों के लोगों को बिजली गुल होने की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। सब स्टेशन बनाने के लिए बोर्ड के अधिकारियों ने बणी में जगह का चयन किया है। उसे अब बाकायदा विद्युत बोर्ड के नाम भी कर दिया गया है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से सब स्टेशन निर्माण संबंधी प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए आला अधिकारियों को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर सब स्टेशन निर्माण संबंधी कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों चंद्रेश कुमार, अमर चंद, महिंद्र कुमार, मदनलाल, सनी कुमार, योगराज, पृथी चंद ने बताया कि सब स्टेशन निर्मित होने से ग्रामीणों को आए दिन बिजली कटों से निजात मिलेगी। बताया कि अक्सर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पेड़ गिरने या टहनियां टूटने से बिजली के तार टूट जाते हैं। लिहाजा इस प्रकार की समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिलेगा।

खज्जियार पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को अक्सर बिजली गुल हो जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। बोर्ड प्रबंधन की ओर से इसके लिए अपने स्तर पर प्रयास किया गया है। कहा कि जल्द मुख्यमंत्री से सब स्टेशन के लिए बजट स्वीकृत करवाने का आग्रह किया जाएगा।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि गेट के बणी में सब स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed