{"_id":"6345abcf281bec10e06b4cff","slug":"there-will-be-hemoglobin-test-of-the-newborns-in-the-district-chamba-news-sml424639147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नौनिहालों के होंगे हीमोग्लोबिन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नौनिहालों के होंगे हीमोग्लोबिन टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नौनिहालों के होंगे हीमोग्लोबिन टेस्ट
एनीमिया से निपटने के लिए की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। छह माह से छह वर्ष के नौनिहालों का अब हीमोग्लोबिन टेस्ट होगा। मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें टेस्ट लेंगी। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टेस्ट रिपोर्ट को एप में अपलोड करेंगी। इस विषय पर बाल विकास परियोजना कार्यालय सलूणी में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला समन्वयक विकास शर्मा ने की। इस अवसर पर खंड समन्वयक मैहला संजय कुमार और चुवाड़ी खंड समन्वयक विकास शर्मा भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में समस्त पर्यवेक्षकों सहित प्रत्येक वृत्त से दो-दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के तहत किस तरह कार्य करना है, एप में किसी प्रकार जानकारी अपलोड करनी है इसके बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण हासिल करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्य कार्यकर्ताओं को भी इसके बारे में जानकारी देंगी। योजना के तहत बच्चों में एनीमिया की पहचान की जाएगी।