{"_id":"662e80ad151bbc50e70068ad","slug":"there-was-no-relief-from-cold-in-the-district-even-in-april-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123530-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में अप्रैल में भी नहीं मिली ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में अप्रैल में भी नहीं मिली ठंड से राहत
Sun, 28 Apr 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के लोगों को अप्रैल में भी ठंड से निजात नहीं मिल रही है। अप्रैल खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक लोगों ने गर्म कपड़े पहनने नहीं छोड़े हैं।
इसका मुख्य कारण रोजाना हो रही बारिश को माना जा रहा है। निचले इलाकों में रोजाना दोपहर और शाम के समय बारिश हो रही है। पहाड़ों पर ताजा हिमपात हो रहा है। इसके चलते जिलावासी ठंड के आगोश से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर के लोगों को हो रही है, क्योंकि वहां साल के छह महीने ही विकास कार्य होते हैं। छह महीने तक पांगी घाटी में सर्दी का मौसम बना रहता है। ऐसे मौसम में लोग अपने घरों में निर्माण कार्य नहीं करवा पाते। वहीं, घाटी में सरकारी विकास कार्य भी ठप हो जाते हैं, लेकिन जिस प्रकार से अप्रैल में पांगी घाटी में बर्फबारी देखने को मिल रही है। उसे देख यही लग रहा है कि इस बार पांगी घाटी के लोगों को सर्दी का मौसम लंबे समय तक सहन करना पड़ सकता है। जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साच पास मार्ग भी बर्फबारी से पिछले छह महीनों से बंद पड़ा है। बर्फबारी होने के कारण इस मार्ग को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को काफी परेशानी हो रही है।
--