फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There was a lot of enthusiasm among the youth and the elderly to vote.

Chamba News: मतदान के लिए युवाओं और बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह

Fri, 29 May 2026 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of enthusiasm among the youth and the elderly to vote.
मतदान के लिए युवाओं और बुजुर्गों में दिखा खासा उत्साह
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह ही लग गईं मतदाताओं की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गांव की सरकार चुनने के लिए वीरवार को मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान प्रक्रिया आरंभ होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वहीं 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित मतदान केंद्रों में प्रथम बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने मतदान प्रक्रिया को समझते हुए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया। कई युवाओं ने पहली बार मतदान कर खुशी जाहिर की। दूसरी ओर क्षेत्र में बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।


परिचर्चा
- पहली बार अपने मत का प्रयोग कर मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। - तमन्ना, भरमौर निवासी
- पहली बार मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। मन में था कि मतदान केंद्र में पहुंचकर केवल हस्ताक्षर करने होते हैं, लेकिन यहां पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिली। -स्नेहा, भरमौर निवासी
विज्ञापन

- हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हम जिस उम्मीदवार का चयन करते हैं, उससे कई अपेक्षाएं जुड़ी होती हैं। -जै देई, पांगी
- 100 वर्ष की आयु में पहुंचकर मैंने भी अपने मत का प्रयोग किया है। सभी को अपनी समझ और परख के आधार पर मतदान करना चाहिए। -अर्जुन सिंह, सियुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed