Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There should be proper arrangements in Manihamesh Yatra: Dr. Janak Raj

मणिहमेश यात्रा में हों पुख्ता इंतजाम : डॉ. जनकराज

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There should be proper arrangements in Manihamesh Yatra: Dr. Janak Raj
चंबा। मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। पिछले साल जो समस्याएं सामने आई थीं, इस बार ऐसा न हो। इसके लिए प्रशासन को समय रहते अपनी तैयारी पूरी करनी चाहिए। यह बात विधायक डॉ. जनकराज ने जिला प्रशासन को भेजे अपने सुझाव पत्र में कही है। उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया है कि यात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थानों की पहचान और निगरानी की जाए। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। त्वरित प्रतिक्रिया दल या आपदा प्रबंधन दल की व्यवस्था यात्रा के दौरान की जाए। भीड़ की आवाजाही और यातायात की वास्तविक समय निगरानी के लिए ड्रोन निगरानी का उपयोग होना चाहिए। बेहतर समन्वय के लिए प्रमुख स्थानों पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं। उन्होंने विश्वास जताया है कि जिला प्रशासन मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed