फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no staff to open the locks in 15 health sub-centres.

Chamba News: 15 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लटका ताला खोलने के लिए स्टाफ नहीं

Sun, 28 Jul 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
There is no staff to open the locks in 15 health sub-centres.
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतरती जा रही हैं। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सक के पूरे पद नहीं भरे गए हैं। 15 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों को खोलने के लिए विभाग के पास स्वास्थ्य कार्यकर्ता ही नहीं हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्थानीय लोगों को हल्की बीमारी की दवाई आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इसके अलावा नवजात बच्चे और गर्भवती का टीकाकरण भी हो जाता है, लेकिन भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्टाफ की कमी है। भरमौर में काफी समय से खंड चिकित्सा अधिकारी का पद खाली है। नागरिक अस्पताल भरमौर में चिकित्सकों के आठ पद खाली हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांदा और गरोला में एक-एक चिकित्सक तैनात हैं। इस वजह से मरीजों को वहां 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। एक चिकित्सक दिन को सेवाएं दे सकता है। रात को सेवाएं देने के लिए दूसरे चिकित्सक का होना काफी जरूरी है। इन डॉक्टरों को मरीज का इलाज करने के साथ उनकी पर्ची भी खुद ही बनानी पड़ती है।
विज्ञापन


भरमौर की विभिन्न पंचायतों में 15 स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐसे हैं, जहां लटका ताला पिछले कई महीनों से नहीं खोला गया है। इन तालों को खोलने के लिए वहां स्टाफ ही नहीं है। इस वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। लोगों में हंसराज, केवल शर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, मनोज और सुरेश ने सरकार से मांग की है कि भरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्टाफ की कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर शुभम भंडारी ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में खाली चल रहे पदों के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed