फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no spokesperson of the Faculty of Commerce in Lilhkothi College

Chamba News: लिल्हकोठी कॉलेज में वाणिज्य संकाय के प्रवक्ता नहीं

Mon, 03 Jul 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
There is no spokesperson of the Faculty of Commerce in Lilhkothi College
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में वर्ष 2022 में वाणिज्य संकाय तो शुरू कर दिया गया लेकिन संकाय संबंधी विभिन्न विषय पढ़ाने के लिए प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में कॉलेज के विद्यार्थी वाणिज्य संकाय की पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं। आलम यह है कि पिछले वर्ष कुछ माह के लिए वाणिज्य संकाय को पढ़ाने के लिए एक प्रवक्ता अपनी सेवाएं देता रहा लेकिन उसका भी तबादला होने के बाद अब विद्यार्थी दूसरा संकाय पढ़ने को मजबूर हैं। नतीजतन वाणिज्य संकाय पढ़ने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को मजबूरन जिला मुख्यालय चंबा का रुख करना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि कई बार स्थानीय विधायक और विवि प्रशासन को वाणिज्य संकाय के प्रवक्ताओं के पदों को भरने की मांग की गई बावजूद इसके अभी तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों शीला देवी, मीना कुमारी, पुष्पा देवी, रमेश कुमार, जगदीश कुमार, अशोक कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा अर्जित करने के लिए इसी कॉलेज पर निर्भर हैं। कहा कि कॉलेज में अंग्रेजी, वाणिज्य, संगीत और राजनीति शास्त्र विषय के प्रवक्ताओं समेत क्लर्क और सुपरिंटेेंडेंट के पद भी खाली रिक्त हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने बताया कि पिछले वर्ष वाणिज्य संकाय शुरू हुआ था लेकिन वाणिज्य संकाय के प्रवक्ता न होने से विद्यार्थी चाह कर भी वाणिज्य संकाय में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। महाविद्यालय में पांच प्रवक्ताओं समेत सुपरिंटेंडेंट और क्लर्क के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed