{"_id":"66a3d2505e508d6d04029080","slug":"there-is-no-sanitation-worker-in-teesa-hospital-for-ten-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129781-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा अस्पताल में दस साल से नहीं सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा अस्पताल में दस साल से नहीं सफाई कर्मचारी
Fri, 26 Jul 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत नागरिक अस्पताल तीसा में सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते अव्यवस्था का आलम हैं। हैरानी इस बात की है कि पिछले दस सालों से अस्पताल में एक भी सफाई कर्मचारी नहीं हैं।
ऐसे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल में सफाई न होने से मरीज ठीक होने के बजाय और बीमार पड़ सकते हैं। हालांकि, इसी अस्पताल पर चुराह की एक लाख आबादी निर्भर करती है। वार्ड और ओपीडी में हालत ऐसी है कि वहां जाना भी मुश्किल हो चुका है। चारों तरफ गंदगी पसरी है। लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसका खामियाजा मरीजों और तैनात कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा हैं। हैरत की बात है कि विभाग के ध्यान में मामला आने के बाद भी धरातल पर कुछ भी नहीं हो पाया है।
चुराह की 55 से अधिक पंचायतें हैं। इन्हें सिर दर्द की दवा लेने के लिए भी तीसा अस्पताल जाना पड़ता है। वहां सफाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। चुराह के लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द तीसा अस्पताल में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल तीसा के बीएमओ डॉक्टर ऋषि पुरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी नहीं होने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। पिछले दस सालों से कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। प्रदेश सरकार और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया जा चुका हैं।
--