{"_id":"69b292f3a804c3ecef0c4f14","slug":"there-is-no-need-for-a-public-dispensary-in-sihunta-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177055-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता में नहीं जन औषधालय की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता में नहीं जन औषधालय की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को 45 किमी शाहपुर की लगानी पड़ रही दौड़
25 पंचायतों की सैकड़ों की आबादी सुविधा से वंचित
हिमालय बचाओ समिति ने सांसद को साैंपा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता परिक्षेत्र में अभी तक लोगों को जन औषधालय केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों को सस्ती दवाइयों के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। हालात ये हैं कि लोगों को करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित शाहपुर जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर हिमालय बचाओ समिति ने एक बार फिर जन औषधालय खोलने की मांग उठाई है। समिति की ओर से इस संबंध में सांसद राजीव भारद्वाज को भी प्रस्ताव सौंपा गया है। समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद ने बताया कि सिहुंता क्षेत्र में जन औषधालय खुलने से सिहुंता, कामला, समोट, टूंटी, बिन्ना, खदेट, खरगट, मोतला, धुलारा, मोरठू, जोलना, ककरोटी और शाहपुर सहित करीब 25 पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सस्ती दवाइयां स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और उन्हें लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों कुलभूषण उपमन्यु, माधो राम, कर्म सिंह, योग राज, दलीप सिंह और चतरो राम ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में जन औषधालय खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। मजबूरन लोगों को दूसरे जन औषधालयों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ लंबा सफर भी तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि सिहुंता क्षेत्र में जल्द जन औषधालय खोला जाए।