फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no electricity and water in the school, even the ceiling is about to collapse.

Chamba News: स्कूल में बिजली न पानी, छत की सीलिंग भी है गिरने वाली

Mon, 22 Jan 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity and water in the school, even the ceiling is about to collapse.
चंबा। सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। चुराह क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंचेला इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

इस स्कूल में न बिजली है और न ही पानी। स्कूल की छत की सीलिंग भी गिरने वाली है। 35 विद्यार्थी असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। स्कूल में बिजली कनेक्शन के लिए खंभा तो लग गया है, लेकिन अभी लाइन बिछाना बाकी है। काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। बावजूद इसके अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी होने से स्कूल की छत गिर सकती है। स्कूली विद्यार्थी इसकी चपेट में आ सकते हैं। स्कूल में 35 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एक ही शिक्षक तैनात है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं है। अगर शिक्षक को कोई विभागीय काम होता है तो विद्यार्थियों की पढ़ाई रामभरोसे हो जाती है। स्कूल प्रबंधन समिति ने कई बार शिक्षा विभाग को समस्या से अवगत करवाया है, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष क्यूम खान ने कहा कि स्कूल में बिजली कनेक्शन नहीं है। साथ ही छत की सीलिंग भी गिरने की कगार पर है। प्रशासन और विभाग को इसकी सुध लेनी चाहिए। इस बारे में शिकायत पत्र बीडीओ को सौंपा गया है।


कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जितेश्वर सूर्या ने कहा कि इस बारे में संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे। स्कूल का दौरा भी किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed