फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no bus station in Banikhet, buses are standing on the side of NH

Chamba News: बनीखेत में नहीं बस अड्डा, एनएच किनारे खड़ी हो रहीं बसें

Fri, 28 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
There is no bus station in Banikhet, buses are standing on the side of NH
परिवहन
विज्ञापन

बनीखेत में नहीं बस अड्डा, एनएच किनारे खड़ी हो रहीं बसें
बस अड्डे को लेकर लंबे समय से बुलंद की जा रही आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में भरमौर-पठानकोट हाईवे किनारे ही हिमाचल पथ परिवहन निगम समेत निजी बसें खड़ी की जा रही हैं। बनीखेत में आज आज तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे बारिश और तेज धूप के दिनों में यात्रियों को परेशानी होती है। पर्यटन स्थल बनीखेत में बाहरी राज्यों से भी पर्यटकों की छोटी बसें पहुंचती हैं लेकिन, बस स्टैंड न होने के चलते पर्यटकों को भी दिक्कत होती है। क्षेत्रवासी भी बस अड्डे की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बस अड्डा बनने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के बाशिंदों को सुविधा होगी।
बनीखेत में बस स्टैंड की मांग काफी समय से की जा रही है। आज तक बस स्टैंड का निर्माण न हो पाना चिंता का विषय है। सवारियों को बस स्टैंड न होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन

-विवेक टंडन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर रोजाना सैकड़ों निजी और एचआरटीसी बसों की आवाजाही होती है। यहां पर यात्रियों को बसों का इंतजार खुले आसमान तले ही करना पड़ता है।
-किशोर चंद
बस स्टैंड को लेकर डलहौजी प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। वर्तमान में बस स्टैंड का अभाव दर्जनों पंचायतों के लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेश कुमार
क्षेत्र में बस स्टैंड का होना अत्यंत आवश्यक है। अभी तक बस स्टैंड का निर्माण न होने से स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों को भी दिक्कत हो रही है। हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
-विशाल टंडन
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि एचआरटीसी का बनीखेत में टिकट बुकिंग कार्यालय है। यहां पर बस स्टैंड निर्माण को लेकर उनके पास कोई भी प्रस्ताव नहीं पहुंचा हैं।

डलहौजी के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) अनिल भारद्वाज ने बताया कि उनके पास अभी तक बस स्टैंड को लेकर कोई भी मांग पत्र नहीं पहुंचा है। यदि पंचायत प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव पहुंचता है तो उस पर आगामी प्रयास किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed