फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is hope of electric buses coming after the release of the budget.

Chamba News: बजट जारी होने के बाद इलेक्ट्रिक बसें आने की बंधी उम्मीद

Sat, 10 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
There is hope of electric buses coming after the release of the budget.
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से बजट जारी होने के बाद चंबा डिपो को भी इलेक्ट्रिक बसें आने की उम्मीद बंध गई है। एचआरटीसी के चंबा डिपो से 22 इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी गई थी, लेकिन ये बसें अभी तक नहीं मिल पाई हैं। चंबा बस स्टैंड से शहर के तीस किलोमीटर के दायरे में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा शहर में वर्तमान में लगभग पचास लोकल रूटाें पर बसें चल रही हैं। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न डिपो से इलेक्ट्रिक बसों की डिमांग मांगी थी। निगम ने दिसबंर में बसों की मांग का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। सरकार की अंतिम मुहर लगने के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक बसों की चलाने का मकसद यह है कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना है। साथ ही निगम के ईंधन का खर्चा भी कम होगा। उधर, एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट के बाद चंबा डिपो को भी इलेक्ट्रिक बसों के आने की उम्मीद है। कहा कि 22 इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed