फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is a threat of landslide in Kangela village, dozens of houses are in danger

Chamba News: कंगेला गांव में भूस्खलन का खतरा, दर्जनों मकान खतरे की जद में

Sun, 31 Aug 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
There is a threat of landslide in Kangela village, dozens of houses are in danger
मकानों के नीचे से खिसक रहे मिट्टी और पत्थर, कई ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ पड़ोसियों यहां ली शरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के कंगेला गांव में भूस्खलन का खतरा गहराता जा रहा है। पहाड़ी दरकने से दर्जनों परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। घरों के नीचे से भी मिट्टी और पत्थर खिसकने का क्रम जारी है, इस कारण लोग हर पल भय के साए में जी रहे हैं। कई ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़ कर पड़ोसियों के यहां शरण ली है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से शीघ्र राहत व पुनर्वास की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में बड़ा हादसा हो सकता है।


गांववासियों विक्रम, राकेश कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, किरपा राम, लब्धी रात ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पहाड़ी खिसक रही है और अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उनके घरों की नींव तक दरक चुकी है। मजबूरी में कई परिवार अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर पड़ोसी गांवों में शरण लेने को विवश हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक प्रशासन ने केवल हालात का जायजा लेने की औपचारिकता भी पूरी नहीं की है, और न ही प्रभावित परिवारों को ठोस मदद मुहैया करवाई गई है। वहीं, मजबूरन ग्रामीण अब रिश्तेदारों के घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चुराह प्रशासन से समय रहते उचित कदम उठाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed