फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is a huge shortage of electricity workers in the Mangla-Khajjiar section.

Chamba News: मंगला-खज्जियार सेक्शन में बिजली कर्मचारियों की भारी कमी

Sun, 14 Dec 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
There is a huge shortage of electricity workers in the Mangla-Khajjiar section.
मंगला (चंबा)। मंगला-खज्जियार सेक्शन में 88 ट्रांसफार्मरों की देखभाल के लिए केवल 5 कर्मचारी तैनात हैं। इससे न केवल कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है बल्कि उपभोक्ताओं को भी बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सदर विधायक को भी अवगत करवाया कि क्षेत्र में बिजली की हालत बेहद खराब है। विधायक ने पहले आश्वासन दिया था कि दो अतिरिक्त कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाएंगे लेकिन अब तक उन्हें नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में एक कर्मचारी को लाइट ठीक करने के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है और कभी-कभी उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों तक भी जाना पड़ता है। इससे कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों संजय कुमार, सुधीर, महिंद्र कुमार, रजेश, सतीश, तिलक कुमार, राज कुमार, मोनू और नरेंद्र ने बताया कि मंगला, बख्तपुर, जटकरी, बसोधन, टपूण, साच, द्रमण, ओड़ा सहित अन्य पंचायतों में केवल पांच कर्मचारी बिजली की समस्या देख रहे हैं। सर्दियों में बिजली की समस्या और गंभीर हो जाएगी। वहीं, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकुर शर्मा ने बताया कि इस बारे में विधायक से बात की गई है और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed