फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   theft case one year imprisonment to two people

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को एक साल की कैद

Thu, 13 Aug 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
theft case one year imprisonment to two people
चंबा। न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तीसा पार्थ जैन की अदालत ने चोरी के मामले में दो दोषियों को एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। रजमान निवासी गांव दलवाई परंगणा लोहटिकरी तहसील चुराह जिला चंबा, नूर मोहम्मद निवासी गांव डांड परंगणा जसौरगढ़ को धारा 457 के तहत एक साल का कारावास और जुर्माने भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जुर्माना न अदा करने की सूरत में दोषियों को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा धारा 380 के तहत एक साल का कारावास और एक हजार जुर्माना किया गया है। जुर्माना न देने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास आरोपियों को भुगतना पड़ेगा। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। इस मामले की पैरवी जिला उप न्यायवादी कंवर उदय सिंह ने की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2009 को अज्ञात लोगों ने कुतुबदी की चिल्ली गांव स्थित दुकान का ताला तोड़कर दुकान से मोबाइल फोन, रिचार्ज कूपन, सहित सीडी और डीवीडी प्लेयर पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मामले की सूचना मिली और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले में जांच के दौरान उक्त आरोपियों को संलिप्त पाया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए अदालत में चालान पेश किया।

इस मामले में 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed