{"_id":"69209bbe6cb3e54bbe0f4ddd","slug":"theft-accused-escapes-from-chamba-police-station-clerk-suspended-chamba-news-c-399-1-sml1046-392143-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा थाने से भागा चोरी का आरोपी, मुंशी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा थाने से भागा चोरी का आरोपी, मुंशी सस्पेंड
Fri, 21 Nov 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा थाना में बाइक चोरी करने का आरोपी मानमेंद्र सिंह निवासी झझाकोठी (चुराह) शौच करने के बहाने ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक जवान को धक्का देकर भाग गया। वहीं, विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंशी को सस्पेंड कर दिया है।
इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक को पुलिस थानों, चौकियों या यातायात ड्यूटी के लिए मनाही कर दी है। विभाग की और थाना प्रभारी, केस के आयु और मुंशी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लेकर चेताया है।
जानकारी के अनुसार अगस्त में बाइक चोरी होने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। अब वीरवार देर रात आरोपी पेट दर्द की बात करने लगा। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवान को शौच जाने की बात कही। इसके बाद वह शौच के बहाने ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक को धक्का मार कर दीवार से छलांग लगाकर भाग गया। शुक्रवार देर रात तक फरार आरोपी को तलाशने में पुलिस टीमें डटीं रही, लेकिन, पुलिस के हाथ खाली ही रहे।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें डटी हुई हैं। नाइट ड्यूटी पर तैनात मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एसएचओ से भी जवाब मांगा गया है।