फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The youth said- even if they are not wearing uniform, they are ready to die for their country

Chamba News: युवा बोले-भले ही वर्दी नहीं पहनी, देश के लिए मर-मिटने को हैं तैयार

Tue, 13 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The youth said- even if they are not wearing uniform, they are ready to die for their country
युवा बोले-भले ही वर्दी नहीं पहनी, देश के लिए मर-मिटने को हैं तैयार
विज्ञापन

सेना में सेवाएं देने के लिए मैदानों और सड़कों पर पसीना बहा रहे जिले के युवा
युवाओं में देखते ही रहा बन रहा देश सेवा का जज्बा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के युवाओं में देश सेवा का जोश देखते ही बनता है। पुलिस मैदान बारगाह समेत गांव की सड़कों पर अधिकांश युवा सेना की वर्दी पहनने की चाह लिए पसीना बहाते साफ देखे जा सकते हैं। युवा वर्ग का सिंदूर ऑपरेशन के बाद जोश दोगुना हो गया है। युवा हर कीमत पर अब सेना में भर्ती होना चाहते हैं। इसके लिए वे दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। युवाओं ने साफ किया है कि भारत की सरहद पर दिन-रात सर्दी-गर्मी की परवाह किए बगैर एक सैनिक के डटे रहने की वजह से ही लोग अपने घरों में आराम से सो पाते हैं। देश सेवा का जज्बा लिए सेना की भर्ती की तैयारियों में डटे युवाओं ने संवाददाता से खुलकर अपने दिल की बात कही।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश के लोगों का खून खौल रहा है। भारत के निर्दोष लोगों पर आतंकियों ने हमला कर अपनी कायरता का प्रमाण दिया है। देश सेवा की चाह लिए ही सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हूं।
विज्ञापन

योगेश शर्मा, पुत्र सुदेश चंद, चंबा शहर
हमें अपने देश के वीर जवानों पर पूरा विश्वास है। जरूरत पड़ने पर देश का युवा वर्ग भी देश के लिए प्राणों को न्योछावर करने से पीछे नहीं रह सकता है। भले ही अभी सेना की वर्दी नहीं पहनी है लेकिन, हम अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक, पुत्र किशन चंद, बालू
जिस तरह हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उसे देखकर मेरा खून खौलता है। आने वाले समय में अगर फिर से हमारे देश में आतंकी घटना होती है तो हम भी अपनी जान पर खेल कर दुश्मनों की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं।

आयुष महाजन, पुत्र धीरज महाजन, सरोल
देश से बढ़कर कुछ नहीं होता है। सरहद पर वीर सैनिकों के डटे होेने से ही लोग अपने घरों में चैन से सोते हैं। ये कारगिल युद्ध और सिंदूर ऑपरेशन ने साफ कर दिया है। सेना में जाने की चाह से ही भर्ती की तैयारी के लिए मेहनत कर रहा हूं।
अंजुम पुत्र मुस्ताक, चंबा शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed