फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The workers were informed about the plans of the board

कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे में किया जागरूक

Mon, 31 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The workers were informed about the plans of the board
चंबा की कुरैणा पंचायत में कामगार कल्याण बोर्ड के जागरूकता शिविर में भाग लेने पहुंचे ग्रामीण एक स? - फोटो : Chamba
चंबा। कुरैणा पंचायत में कामगार कल्याण बोर्ड ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कामगार कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. हरीश शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड की योजनाओं जैसे चिकित्सा सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, पेंशन सुविधा, बेटी जन्म उपहार योजना आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी जन्म उपहार योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को बेटियों के जन्म पर 51 हजार रुपये अधिकतम दो साल तक की राशि एफडीआरए के रूप में बोर्ड द्वारा दी जाएगी। इसे बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर ही निकाला जा सकता है। इसके साथ चिकित्सा सहायता के तहत सहायता राशि देने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों को इन योजनाओं की जानकारी न होने के कारण वे इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। यही कारण है कि इन्हें जागरूक किया जा रहा है। उपरोक्त अभियान के तहत सभी श्रमिकों और कामगारों को पंजीकृत किया जाएगा। इस मौके पर कुरैणा पंचायत के मनरेगा मजदूरों एवं श्रमिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed