{"_id":"69aefecd208c18dabd08cf91","slug":"the-work-of-the-mini-secretariat-has-been-stopped-for-three-and-a-half-months-chamba-news-c-88-1-ssml1004-176761-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साढ़े तीन माह से बंद पड़ा मिनी सचिवालय का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साढ़े तीन माह से बंद पड़ा मिनी सचिवालय का काम
Mon, 09 Mar 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मैदान बारगाह में बनाया जाना है बहुमंजिला मिनी सचिवालय
35 करोड़ मेंं से 22 करोड़ की पहली किस्त न आना बताई जा रही वजह
कमियों के चलते नए सिरे से ड्राइंग स्वीकृति को भेजने की भी कह रहे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह के साथ बन रहे मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य साढ़े तीन माह से बंद है। निर्माण कार्य बंद होने के कारण मिनी सचिवालय के निर्माण में देरी हो रही है।
22 करोड़ से निर्मित होने वाले इस बहुमंजिला मिनी सचिवालय के लिए लाए गए 200 टन सरिये की पेमेंट न मिलना भी इसकी वजह बताया जा रहा है। चयनित जमीन से मिट्टी को हटाने के बाद अब चट्टान कटाई के कार्य में लगी पोकलेन मशीन दूसरे जिले में भेज दी गई है। ऐसे में बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। विभागीय अधिकारी ड्राइंग में कमियां आने पर अब नए सिरे से ड्राइंग स्वीकृति के लिए भेजने की बात कह रहे हैं।
जिला मुख्यालय में कई विभाग वर्तमान समय में भी किराये के भवनों में चल रहे हैं। जानकारी न होने पर अकसर अपने कार्य करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भटकना पड़ता है। लोग लंबे समय से मिनी सचिवालय के भवन का निर्माण करवाने को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। सदर के विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से मिनी सचिवालय की मांग उठाई। इसे हरी झंडी मिली। पीडब्ल्यूडी की ओर से 9 मंजिला मिनी सचिवालय के लिए 35 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति को भेजा। इसका टेंडर भी 2025 में हुआ। हैरानी की बात है कि शुरू से ही यह कार्य कछुआ गति से चल रहा है। अब साढ़े तीन माह से कार्य पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
--
यह मिलेगी सुविधा
नौ मंजिला भवन में डीडीएमए, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, एनआईसी, राजस्व रिकवरी, चुनाव तहसीलदार, परिवहन विभाग, लोकमित्र केंद्र, आधार केंद्र, हिम सेवा कार्यालय, लाइसेंस ब्रांच, इलेक्शन कानूनगो, पटवारी रिलीफ, एडीसी कार्यालय, बैठक हॉल, स्टाफ रूम, एसी-टू-डीसी रूम, डीसी कार्यालय, पीएम रूम, वेटिंग रूम समेत अन्य कार्यालय भी स्थापित होंगे। नौ मंजिला भवन में लिफ्ट की भी सहूलियत रहेगी।
--
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित भूमि से मिट्टी हटा दी है। अब ड्राइंग में कुछ कमियां होने पर नए सिरे से ड्राइंग बनाने के लिए धर्मशाला भेजी गई है। ड्राइंग बनने और अनुमति मिलने पर कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।
--
सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि दो ब्लॉकों में बनना था लेकिन जमीन कमजोर निकलने के बाद अब नए सिरे से डिजाइन बदली जा रही है। उसके बाद ही आगामी निर्माण कार्य शुरू होगा।