फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The wife is contesting for the post of Pradhan and the husband for the BDC elections, the contest has become interesting in Mailoh Panchayat.

Chamba News: पत्नी प्रधान पद तो पति बीडीसी चुनाव मैदान में, मैलोह पंचायत में दिलचस्प हुआ मुकाबला

Fri, 29 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The wife is contesting for the post of Pradhan and the husband for the BDC elections, the contest has become interesting in Mailoh Panchayat.
नई पंचायत में पहली बार साथ-साथ चुनाव लड़ रहा दंपत्ति, लोगों की नजरें टिकीं
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। सराहन पंचायत से अलग होकर बनी नई मैलोह पंचायत में इस बार पंचायत चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं। एक ही परिवार से पत्नी प्रधान पद और पति बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।
पंचायत में इस चुनावी मुकाबले को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। मैलोह पंचायत से नंदों देवी प्रधान पद के लिए उम्मीदवार हैं जबकि उनके पति पवन कुमार बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। नई पंचायत होने के कारण यहां का चुनाव शुरू से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंचायत में करीब 700 वोटर हैं। अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन

पति-पत्नी के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव और भी रोचक बन गया है। ऐसे में यहां पहली बार होने वाला चुनाव पंचायत की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। स्थानीय लोग विकास, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर उम्मीदवारों से उम्मीदें लगाए बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed