{"_id":"6900f998bb994a43040ee164","slug":"the-tobacco-sales-license-process-has-become-a-joke-with-people-asking-over-the-phone-how-far-the-shop-is-from-schools-and-temples-chamba-news-c-88-1-cmb1003-164870-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तंबाकू बिक्रह लाइसेंस प्रक्रिया बनी मजाक, फोन पर पूछा जा रहा स्कूल और मंदिर से दुकान कितनी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तंबाकू बिक्रह लाइसेंस प्रक्रिया बनी मजाक, फोन पर पूछा जा रहा स्कूल और मंदिर से दुकान कितनी दूर
Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में तंबाकू पदार्थों की बिक्री के लिए लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद चंबा की ओर से इस काम में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
शहर के दुकानदारों को लाइसेंस बनाने के लिए नगर परिषद कार्यालय से लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं। इन कॉल्स में दुकान से मंदिर और स्कूल की दूरी पूछी जा रही है। प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि नगर परिषद की टीम मौके पर जाकर सटीक सर्वे करेगी, लेकिन ये आदेश दरकिनार किए जा रहे हैं। उधर, फोन पर जानकारी जुटाने से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है और लाइसेंस प्रक्रिया में गंभीरता की कमी दिखाई दे रही है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर के दुकानदार तंबाकू पदार्थों की बिक्री के लिए नगर परिषद कार्यालय में लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके बाद नगर परिषद को सर्वे करना है कि उनकी दुकानें स्कूल और मंदिर या अन्य संस्थानों से कितनी दूर हैं, लेकिन यह काम नगर परिषद कार्यालय से फोन पर ही हो रहा है। यह न तो पारदर्शी है और न ही इससे सटीक जानकारी मिल पाएगी। ऐसे में तंबाकू लाइसेंस जारी करने को लेकर महज खानापूर्ति करने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
यह मामला उनके ध्यान में आया है। इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए जाएंगे और मौके पर सर्वे करने के लिए कहा जाएगा। इस मामले में लापरवाही या खानापूर्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त चंबा