{"_id":"65959b5432f2821fef02822b","slug":"the-tire-of-the-teams-ambulance-going-for-health-checkup-deflated-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15761-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वास्थ्य जांच के लिए जा रही टीम की एंबुलेंस का खुल गया टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वास्थ्य जांच के लिए जा रही टीम की एंबुलेंस का खुल गया टायर
Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह मदन-फुलतवास मार्ग पर एक्सल टूटने कारण खड़ी एंबूलेंस।संवाद
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के संलाचा गांव में मेडिकल जांच शिविर के लिए चिकित्सक की अगुवाई में जा रही चार सदस्यों की टीम की एंबुलेंस हादसे का शिकार होने से बची।
मदन-फुलतवास-सकलोगा मार्ग पर धार नामक स्थान पर एक्सल टूटने से एंबुलेंस का अगला टायर निकल गया। गनीमत रही कि चालक ने ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। देर शाम तक एंबुलेंस सड़क के बीच खड़ी रही। इस वजह से मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है। लोगों को धार से आगे पैदल सफर करना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह तीसा अस्पताल से डॉक्टर के साथ चार कर्मी संलाचा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए एंबुलेंस में निकले। धार नामक खड़ी चढ़ाई चढ़ते समय अचानक से जोरदार आवाज के साथ एंबुलेंस का एक्सल टूट गया। एंबुलेंस का अगला टायर भी निकल गया। चालक ने काफी देर तक एंबुलेंस की मरम्मत करने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर टीम को पैदल ही गांव तक जाना पड़ा। करीब एक किलोमीटर का सफर तय कर टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही जीप योग्य यह मार्ग बना है। मार्ग पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। रास्ता भी संकीर्ण हैं। लोगों की सुविधा के लिए शिविर लगाना चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ पर भारी पड़ सकता था। उक्त मार्ग से रोजाना भंजराड़ू, खुशनगरी, पधर के लिए ग्रामीण आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने चुराह प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग उठाई है कि उक्त मार्ग का विस्तार कर डंगे लगाने सहित सड़क पर टारिंग की जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उक्त सड़क विकास खंड की ओर से बनवाई गई है। यहां यदि ग्रामीण जमीनें विभाग के नाम करते हैं तो सड़क बनाने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।
बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि चिकित्सीय स्टाफ की टीम दूरदराज के गांवों में भी लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए पहुंच रही है।