{"_id":"686ba6728b75030e240bb45e","slug":"the-thief-stole-the-gold-earrings-from-the-patients-bed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-155052-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरीज के बिस्तर से सोने की बालियां ले उड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरीज के बिस्तर से सोने की बालियां ले उड़ा चोर
विज्ञापन
मरीज के बिस्तर से सोने की बालियां ले उड़ा चोर
सीसीटीवी कैमरा होने के बावजूद रिकॉर्ड नहीं हुई घटना
चिकित्सा अधीक्षक को बताया दुखड़ा, नहीं निकला हल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऑपरेशन के लिए ओटी गई मरीज के बिस्तर से चोर 40,000 रुपये की सोने की बालियां ले उड़ा। चोरी करने वाले का पता इसलिए नहीं चल सका क्योंकि वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड ही नहीं हो पाई। इसमें कहीं न कहीं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही देखने को मिली। यदि सीसीटीवी कैमरा खराब नहीं होता तो चोर का आसानी से पता लगाया जा सकता था। तीमारदार जब चिकित्सा अधीक्षक के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें कैमरे की डीवीआर पुलिस के पास होने की बात कही गई। किसी प्रकार की मदद करने में प्रबंधन लाचार दिखाई दिया। इससे तीमारदार काफी निराश हुए।
विजय कुमार ने बताया कि गत शुक्रवार को उनकी पत्नी कुसुम का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना था। जब डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए बुलाया तो उन्होंने कान से बालियां निकालकर बिस्तर के साथ रख दीं और जल्दबाजी में मरीज को ओटी में लेकर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें जैसे ही इसकी याद आई तो वापस आकर बिस्तर में बालियां ढूंढने लगे लेकिन वहां पर उन्हें बालियां नहीं मिलीं। इसको लेकर वह सीधे चिकित्सा अधीक्षक के पास चले गए। जिस बिस्तर से बालियां चोरी हुई हैं, उसके साथ सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। यदि वह कैमरा खराब पड़ा था। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से गुहार लगाई है कि चोर को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ, मानिक सहगल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं चल रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाकर उन्हें सुचारु करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।