फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The temple of education was renovated, villagers laid tiles on the dilapidated floor

Chamba News: शिक्षा के मंदिर को संवारा, जर्जर फर्श पर ग्रामीणों ने डाली टाइलें

Mon, 15 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The temple of education was renovated, villagers laid tiles on the dilapidated floor
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडा में जर्जर फर्श पर डालने के लिए लाई गई टाइलों संग अ​भिभावक। जागरूक
सलूणी (चंबा)। शिक्षा के मंदिर की जर्जर हालत को बदलने में स्थानीय लोगों ने मिसाल पेश की है। शिक्षा खंड सलूणी के तहत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडा में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान कर कक्षाओं का कायाकल्प कर दिया। विद्यालय के तीन कमरों में नए टाइल फर्श बिछाकर बच्चों को स्वच्छ और आरामदायक माहौल उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा कांतो देवी ने बताया कि विद्यालय के तीनों कमरों का फर्श पूरी तरह उखड़ चुका था, जिस कारण बच्चों को बैठने में दिक्कत होती थी। इसे देखते हुए एसएमसी व ग्रामीणों ने मिलकर पहल की और कमरों में टाइलें डलवाईं। अब कमरे साफ-सुथरे और आकर्षक नजर आ रहे हैं। विद्यालय के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 79 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नए फर्श से बच्चों को कक्षाओं में बैठने और पढ़ाई करने में आसानी होगी। उन्होंने अध्यापक नेक राज, एसएमसी सदस्यों और समुदाय के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग से विद्यालय रूपी मंदिर को संवारने का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed