फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The taste of chutney is wonderful, the juice of Burans flowers also drives away diseases.

Chamba News: चटनी का स्वाद लाजवाब, बीमारियों भी भगाता है बुरांस के फूलों का रस

Mon, 01 Apr 2024 01:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
The taste of chutney is wonderful, the juice of Burans flowers also drives away diseases.
खास खबर
विज्ञापन

--------
चटनी का स्वाद लाजवाब, बीमारियों भी भगाता है बुरांस के फूलों का रस
अल्सर, कब्ज और मधुमेह के रोगियों के लिए होता है लाभदायक, जंगलों में खिलता है यह फूल
मोटापा कम करने के साथ कई प्रकार रोगों को भी भगाता है बुरांस का फूल
रिंपी देवी
चंबा। जंगलों में होने वाले बुरांस के फूलों का रस अल्सर, कब्ज और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इस फूल का दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। बुरांस के फूलों का रस मोटापा कम करने के साथ अन्य कई प्रकार की बीमारियों के लिए भी रामबाण साबित होता है। इसका जूस दिमाग को ठंडक देता है और त्वचा के रोगों से भी बचाता है। इसका दावा आयुष विभाग की अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने किया है। उन्होंने कहा कि बुरांस के फूल के रस का सेवन चिकित्सीय परामर्श के अनुसार करने से इसके कई लाभ हैं। बुरांस का फूल पहाड़ी इलाकों के जंगलों में पाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बुरांस के फूलों की चटनी बनाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर यह चटनी काफी स्वादिष्ट होती है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी बुरांस के फूलों के रेस के सेवन की सलाह देते हैं।
ग्रामीणों में हिमा देवी, शर्मिला, कांता, नितिका, काजल, विकास, अजय, हितेश और रमन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में जाकर भी बुरांस के फूल बेचते हैं। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है। कहा कि इस पेड़ की पत्तियां मोटी होती हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में बुरांस के फूल खिलते हैं।
विज्ञापन


उधर, आयुष विभाग की अधिकारी डाॅ. किरण शर्मा ने कहा कि बुरांस के फुल का जूस अल्सर, कब्ज और मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करना चाहिए। इसकी चटनी भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। बुरांस के फुल पीसकर त्वचा और बालों की सुंदरता को भी बरकरार रखते हैं।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed