फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The system is not back on track in the district even after 13 days

Chamba News: जिले में 13 दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी व्यवस्था

Mon, 12 Feb 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
The system is not back on track in the district even after 13 days
चंबा। जिले में बर्फबारी के 13 दिन बाद भी व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाई है। बर्फबारी के चलते 27 ट्रांसफार्मर बंद होने से 54 गांवों में अंधेरा है।
विज्ञापन

पांगी समेत सलूणी, भरमौर में भी छह मार्गों पर वाहनों बंद है। यातायात व्यवस्था ठप होने से लोगों को किलाड़ मुख्यालय तक पैदल जाना पड़ रहा है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी मार्गों को बहाल करने में जुटी है, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी को सड़कों से हटाने में मशीनरी और लेबर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी में 16 ट्रांसफार्मर ठप होने से 48 गांव अंधेरे में हैं। सलूणी में चार, तीसा में 3, भरमौर-चंबा में दो-दो ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। सड़कों की बात की जाए तो पांगी के चार संपर्क मार्ग, भरमौर और सलूणी में एक-एक सड़क यातायात के लिए बंद है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि पटरी से उतरीं सेवाओं को सुचारू करने के लिए विभागीय टीमें जुटी है। जल्द ही व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed