फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The status of the health sub-centre was to be upgraded, but it remains locked: Jai Singh

स्वास्थ्य उपकेंद्र का बढ़ाना था दर्जा, वहां लटका रहता है ताला : जय सिंह

Thu, 05 Feb 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The status of the health sub-centre was to be upgraded, but it remains locked: Jai Singh
साहो (चंबा)। जिस स्वास्थ्य उपकेंद्र का दर्जा बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग लोग कर रहे हैं। अब वहां पर ताला लटका है। क्षेत्र के लोगों को मामूली बुखार की दवाई लेने के लिए भी चंबा का रुख करना पड़ रहा है। यह बात भाजपा नेता जय सिंह ने अपने पोल खोल अभियान के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र भाला में जाकर लोगों को संबोधित करते हुए कही। वीरवार सुबह के समय वह केंद्र में पहुंच गए, जहां पर उन्हें पता लगा कि यहां ज्यादातर ताला लटका रहता है। मात्र टीकाकरण के लिए इस ताले को खोला जाता है। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक नीरज नैयर के खिलाफ लोगों को साथ लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के साथ विधायक ने वादा किया था कि इस उपकेंद्र को जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, लेकिन विधायक अपने इस वायदे को पूरा करना तो दूर की बात है वहां लटके ताले को भी नहीं खुलवा पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विधायक से पूछा है कि वह जनता को जवाब दें कि चुनाव के दौरान किए गए वादे को कब पूरा करेंगे। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सत्ता की नशे में चूर होकर वह अपने वादे को ही भूल चुके हैं। जल्द ही इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो अगला प्रदर्शन विधायक के घर के बाहर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed