फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The stalled flow picked up speed again.

Chamba News: रुकी हुई धार ने फिर पकड़ी रफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The stalled flow picked up speed again.
गागला पंचायत के कुरांह गांव में 10 वर्षों बाद सिंचाई कूहल में बहने लगा पानी
विज्ञापन

इसकी कूहल के पानी से क्षेत्र में होती रही है धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला की पंचायत गागला के कुरांह गांव में करीब 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव की सिंचाई कूहल में पानी बहना शुरू हो गया है। इससे किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पंचायत गागला की प्रधान रीता देवी ने बताया कि यह कूहल वर्षों पहले क्षेत्र की खेती की जीवनरेखा मानी जाती थी। इसी कूहल के पानी से बह और कुरांह क्षेत्र में धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई होती थी। लंबे समय से पानी बंद होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नहर में पानी आने से अब धान की खेती को फिर से गति मिलेगी। वर्षों बाद खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों में नई उम्मीद जगी है। प्रधान रीता देवी ने कूहल में दोबारा पानी बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग का को अवगत करवाया था और विभाग ने कार्य शुरू कर दिया। प्रधान ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुरांह का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने-अपने दायित्वों पर उपस्थित मिले। विद्यालय की मरम्मत और विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार के समक्ष स्मार्ट क्लास स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed