{"_id":"6af498ed10a9f62efb0dbff6","slug":"the-stage-for-the-chamba-festival-will-be-set-up-at-chaugan-starting-november-27-chamba-news-c-88-1-ssml1007-202656-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 27 नवंबर से चौगान में सजेगा चंबा उत्सव का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 27 नवंबर से चौगान में सजेगा चंबा उत्सव का मंच
Wed, 11 Nov 2026 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और बॉलीवुड के कलाकार बिखेरेंगे सुरों के रंग
मिस्टर चंबा और मिस चंबा प्रतियोगिता बनेगी युवाओं का आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के ऐतिहासिक चौगान में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय चंबा उत्सव का आयोजन होगा। वंदना कला मंच की ओर से आयोजित इस उत्सव में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के कलाकारों के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक भी प्रस्तुतियां देंगे।
इस बार युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के लिए मिस्टर चंबा और मिस चंबा प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
पत्रकार वार्ता में वंदना कला मंच के मुख्य संरक्षक सुरजीत ठाकुर और सदस्य भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि मंच पिछले दो दशकों से हिमाचल, विशेषकर चंबा की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष उत्सव को पहले से अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।
उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारी गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, 28 नवंबर को कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक डीएस ठाकुर और पूर्व विधायक जिया लाल कपूर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उत्सव के तीनों दिन कार्यक्रमों का आगाज चंबा के पारंपरिक मुसादा गायन से होगा।
विज्ञापन
भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि बड़े आयोजनों में समय की कमी के चलते स्थानीय कलाकारों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। इसे ध्यान में रखते हुए मंच ने स्थानीय और प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने का निर्णय लिया है। मिस्टर चंबा और मिस चंबा प्रतियोगिता के लिए बाहरी क्षेत्रों से विशेषज्ञ निर्णायक और प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से सहयोग की अपील की।
--