Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road has been waiting for a bus for 15 years.

Chamba News: 15 साल से सड़क कर रही बस का इंतजार

Thu, 23 Apr 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The road has been waiting for a bus for 15 years.
-हिमगिरी क्षेत्र का सदरूणी-चंबा वाया बरोटी मार्ग सिर्फ एक निजी बस के सहारे
विज्ञापन

-बस पकड़ने के लिए कतार में लगते हैं लोग, फिर भी सफर करना मुश्किल भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। विकास के दावों के बीच हिमगिरी क्षेत्र का सदरूणी-चंबा वाया बरोटी मार्ग एक कड़वी हकीकत बयां कर रहा है। 15 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क होने के बावजूद एचआरटीसी की बस इस रूट पर नहीं पहुंची।
यह वही रूट है जिसे लोग चंबा का सबसे छोटा और आसान रास्ता मानते हैं। पूरे क्षेत्र की जिंदगी एक ही निजी बस के सहारे अटकी हुई है।
सुबह का समय किसी संघर्ष से कम नहीं होता। लोग बस पकड़ने के लिए लाइन में लगते हैं, फिर भी कई पीछे छूट जाते हैं। जो चढ़ जाते हैं उन्हें खड़े-खड़े सफर करना पड़ता है। बुजुर्गों के लिए सफर सजा बन गया है। महिलाओं और मरीजों के लिए तो हालात और भी कठिन हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि वर्षों से चला आ रहा नजरअंदाजी का सिलसिला है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद इस रूट को हर बार अनसुना कर दिया गया। सरकार एक तरफ महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया छूट की बात करती है लेकिन यहां पर तो बस सेवा तक नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द इस रूट पर एचआरटीसी बस सेवा शुरू नहीं हुई तो उन्हें सड़क पर उतरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपें। इसे स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर बस सेवा आरंभ करवा दी जाएगी।
---------
सदरूणी-चंबा वाया बरोटी मार्ग पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होना जरूरी है। विशेष रूप से सुबह ऐसी बस चलाई जानी चाहिए जो चंबा से करीबन 10 बजे तक पहुंच जाए। इससे लोग जरूरी कार्य समय पर कर सकें। प्रशासन को इस दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
-मान सिंह खन्ना, पटोलू निवासी
वर्तमान में केवल एक निजी बस होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिक भीड़ के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है जिससे विशेषकर बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है।
-ईश्वर ठाकुर, कटोगा निवासी
सरकार की ओर से महिलाओं को किराये में छूट की सुविधा दी गई है लेकिन इस मार्ग पर एचआरटीसी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण इसका लाभ क्षेत्र की महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रहा है। बस सेवा शुरू होने से यह सुविधा प्रभावी हो सकेगी।

-रूप चंद, हिमगिरी निवासी
क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चंबा आना-जाना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से लोगों को सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सकेगी जिससे पूरे क्षेत्र को राहत मिलेगी।
-रफीक मोहम्मद, सालवी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed