Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The reputation of the bigwigs is at stake in the hot seat Kariyan and Gaihra wards.

Chamba News: हॉट सीट करियां, गैहरा वार्ड में दांव पर दिग्गजों की साख

Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The reputation of the bigwigs is at stake in the hot seat Kariyan and Gaihra wards.
करियां से भाजपा समर्थित उम्मीदवार राज सिंह ठाकुर के परिणाम पर सबकी नजर
विज्ञापन

पंकज सलारिया
चंबा। जिले के 18 जिप वार्डाें में से हॉट सीट बनकर उभरे जिला परिषद वार्ड करियां और गैहरा में राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर है। फैसले के दिन के साथ उनकी राजनीतिक दशा और दिशा भी रविवार को तय हो जाएगी। जिला परिषद वार्ड करियां से राज सिंह ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव परिणाम से मनोज कुमार के राजनीतिक कॅरिअर की दिशा भी तय होगी। सरोल वार्ड से कांग्रेस नेता लियाकत खान और गैहरा वार्ड से सूरज शर्मा की हार और जीत उनका राजनीतिक भविष्य सुनिश्चित बनाएगी।

करियां वार्ड से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे राज सिंह ठाकुर पहले भी जिला परिषद रह चुके हैं। इस बार लंबे समय बाद चुनाव मैदान में उतरे हैं। सरोल वार्ड से दावेदारी जताने वाले लियाकत खान पहली बार जिला परिषद चुनाव लड़ रहे हैं। करियां वार्ड से मनोज कुमार गत चुनावों में जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछले जिला परिषद के चेयरमैन के लिए भी भाजपा को समर्थन चुके हैं। इस बार दोबारा मैदान में हैं। उनका सामना भाजपा समर्थित प्रत्याशी राज सिंह ठाकुर से है। वहीं, गैहरा वार्ड से पूर्व में बीडीसी चुनाव जीते सूरज शर्मा इस बार जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। बहरहाल, आज फैसले का दिन है। इनमें से कौन सा उम्मीदवार जिला परिषद के हाउस तक पहुंचता है। यह दोपहर तक तय हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed