फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The process of installing smart meters will now begin in the city's commercial establishments as well.

Chamba News: अब शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी शुरू होगी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया

Wed, 22 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The process of installing smart meters will now begin in the city's commercial establishments as well.
चंबा शहर के 11 वार्डों में पहुंचीं बिजली बोर्ड की टीमें, कर रही उपभोक्ताओं को जागरूक
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में कार्य करने के बाद अब शहरी क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजली बोर्ड ने शहर के सभी 11 वार्डों में अभियान तेज कर दिया है।

बोर्ड की टीमें क्षेत्र का दौरा कर उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। बोर्ड की मानें तो स्मार्ट मीटर व्यवस्था से बिजली आपूर्ति और बिलिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनेगी। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। इससे मीटर रीडिंग में मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी और समय पर एवं सटीक बिल जारी किए जा सकेंगे। साथ ही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने, तकनीकी नुकसान कम करने तथा खराबी आने पर त्वरित पहचान करने में भी सहायता मिलेगी। भविष्य में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कई सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाने में भी यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शहर के विभिन्न वार्ड हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, सुल्तानपुर और विभिन्न मोहल्लों में टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य कर रही हैं। इसके लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। हालांकि, कई जगह टीमों को उपभोक्ताओं का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। कुछ लोग जानकारी के अभाव में स्मार्ट मीटर लगाने से हिचकिचा रहे हैं। कई जगह कर्मचारियों को प्रतिष्ठानों तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक टीआर ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर सरकार और बोर्ड की आधुनिक विद्युत वितरण व्यवस्था का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभाग ने सभी घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मीटर स्थापना के दौरान कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed