{"_id":"62d9882f7d844316dc10d8c9","slug":"the-posts-of-anganwadi-workers-will-be-filled-chamba-news-sml415960226","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भरेंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भरेंगे पद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत भरमौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 5 पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 8 और 9 अगस्त को साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष दियोलिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 21 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरा जा रहा है।
इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर के कार्यालय में आवेदन करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साक्षात्कार 8 अगस्त और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए 9 अगस्त को एसडीएम कार्यालय भरमौर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास होना अनिवार्य होगी। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच और वार्षिक आय 35,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आंगनबाड़ी केंद्र बडग्रां, कुठार, पलाणी, उरना, बगडू, सेरी (भरमौर), ब्योटी, पिल्ली, खणी, घुगरैडा, लामु -1 में कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। जबकि आंगनबाडी केंद्र सिरड़ी, चोबिया, ग्रौंडा, तूह, गुवाला, दियोल, बड़ई, बडग्रां, कुठेड़, गुवाड़, उल्लांसा, सुटकर, सपैड़का, उठान, सामरा, दपौता, दुर्गेठी, सरौठा, कुलेठ, गरोला-1 और क्वारसी में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।