{"_id":"6735d155ee98e6dfb70c2b87","slug":"the-population-of-four-villages-is-not-getting-sufficient-water-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137141-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार गांवों की आबादी को नहीं मिल रहा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार गांवों की आबादी को नहीं मिल रहा भरपूर पानी
विज्ञापन
40 साल पहले बने टैंक से ही हो रही सप्लाई
चंबा विधानसभा क्षेत्र की गुवाड़ पंचायत में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र की गुवाड़ पंचायत के चार गांवों के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। गांव को पानी मुहैया करवाने वाला पेयजल भंडारण टैंक खस्ताहाल है। साथ ही उसकी क्षमता भी गांव के लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की नहीं है। इसलिए स्थानीय लोग भंडारण टैंक की हालत व उसकी क्षमता को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चार गांवों में रहने वाली 500 आबादी काफी समय से पेयजल की समस्या का सामना कर रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग सदर के विधायक और संबंधित विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों मनु कुमार, नील सिंह, दिनेश कुमार, सोनू, शशि, मोहित, मीनू और राजेश कुमार ने बताया कि गुवाड़ पंचायत के बेहीग्रां, शुक्रेली, मांदरा व कसाड़ को पीने के पानी की आपूर्ति सेरी गांव में बने भंडारण टैंक से होती है लेकिन टैंक की हालत मौजूदा समय में काफी खस्ता बनी हुई है। टैंक कभी भी धराशायी हो सकता है। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की है कि टैंक की मरम्मत करवाकर इसमें पानी की स्टोरेज क्षमता को भी बढ़ाया जाए। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चंबावासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। गुवाड़ पंचायत में पेयजल भंडारण टैंक की समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।