{"_id":"6a91be579254efc63d02ff31","slug":"the-police-will-keep-a-close-watch-on-the-safety-of-helicopter-services-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194694-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हेलिकाप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हेलिकाप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
Fri, 28 Aug 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में कृष्ण जन्माष्टमी के स्नान के लिए पहुंचा जम्मू कश्मीर के भद्रवाहियों का जत्था।
सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन करने पर दिया जाएगा जोर
यात्रियों की सुरक्षा, टिकटिंग व्यवस्था पर भी रखी जाएगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से गौरीकुंड के बीच संचालित होने वाली हेलिकाप्टर सेवाओं को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए चंबा पुलिस ने सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष जोर दिया है।
यात्रा के दौरान हेलिकाप्टर के संचालन में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए तकनीकी जांच से लेकर यात्रियों की सुरक्षा और टिकटिंग व्यवस्था तक पर निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस के अनुसार उड़ान से पहले हेलिकाप्टर की तकनीकी और सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। पायलटों का ड्रग एंड अल्कोहल टेस्ट और ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट भी किया जाएगा। केवल प्रशिक्षित पायलटों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उड़ान के लिए सक्षम हेलिकाप्टर को ही सेवा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हेलिकाप्टर में यात्रियों की निर्धारित क्षमता और भार सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा भरमौर और गौरीकुंड हेलिपैड पर सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा जाएगा। मौसम और दृश्यता की स्थिति का आकलन करने के बाद ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों से किराया वसूलने और टिकटिंग में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी पुलिस का विशेष ध्यान रहेगा। यात्रा अवधि के दौरान संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किए जाएंगे। हेलिकाप्टर सेवाओं की लगातार निगरानी कर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हेलिकाप्टर सेवाओं के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए संबंधित सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
--