{"_id":"64d2a2347222e9109e02d267","slug":"the-person-who-went-to-cut-grass-died-after-falling-into-the-drain-chamba-news-c-88-1-ssml1004-4860-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घास काटने गए व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घास काटने गए व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत
विज्ञापन
चंबा। मवेशियों के लिए घास काटने गए व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। दोपहर तक व्यक्ति के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह नाले में बेसुध अवस्था में मिला। उसे परिजन उठाकर मेडिकल काॅलेज चंबा ले आए जहां पर चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 56 वर्षीय देवी सिंह पुत्र चंद निवासी गांव घोनला डाकघर राडी उप तहसील धरवाला सुबह घास काटने के लिए गया था। अचानक उसका पैर फिसलने से वह खोही माड़ नाले में गिर गया। दोपहर के समय परिजन तलाशते हुए उसे वहां पर पहुंचे। बेसुध देवी सिंह को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।